wallet-v13 — 15 Oct 2026 से लागू। Wallet में पैसा डालने या wallet से order देने का मतलब ये शर्तें मानना।
1. Wallet है क्या
- Wallet सिर्फ़ Jayanti, Bhimtal में खरीद के लिए आपका advance है — दुकान (भीमताल) + website, दोनों पर चलेगा।
- यह सिर्फ़ इसी दुकान में चलता है — किसी और दुकान को transfer नहीं होगा, और यह bank खाता नहीं है। पर एक ग्राहक का wallet दूसरे ग्राहक के wallet को भेज सकता है — नीचे §7 पढ़ें।
- Wallet पर कोई ब्याज नहीं मिलता। पैसा उतना ही रहेगा जितना डाला।
- रुपये सिर्फ़ भारतीय रुपये (₹) में। कोई expiry नहीं, कोई maintenance fee नहीं।
2. पैसा कैसे आता है
- दुकान counter पर cash/UPI — तुरंत रसीद + 5-अक्षर का code मिलेगा।
- Website topup (PayU) — code email पर भी आएगा। Recharge से पहले जान लें: PayU gateway fee PayU तय करता है (आज ~2.36% standard / 3.54% premium — कल बदल भी सकती है)। पूरा topup तुरंत और recharge के 7 दिन तक पूरा दिखेगा और पूरा खर्च होगा — इस बीच खरीद पर खर्च करें। Exact PayU fee match होते ही (statement actual) सिर्फ़ बचे (unspent) हिस्से से कटेगी (अलग line + रसीद); खर्च हो चुका हिस्सा दुकान promo में सहेगी (मुनाफ़े से) — उस पर आपसे कुछ नहीं कटेगा। वापसी (return) पर proper fee कटौती §5 के हिसाब से होगी। दुकान क़ानूनन सिर्फ़ असल में हाथ आए पैसे की ज़िम्मेदार है, उससे ज़्यादा की नहीं।
- Order advance — हर order पर रकम का 5% (कम से कम ₹1) advance देना होता है (PayU / wallet / दुकान पर)। यह पैसा आपके wallet में दिखेगा, उसी order के लिए रखा रहेगा; बाक़ी दुकान की approval के बाद — बाक़ी देना ही आपकी हामी होगी।
- Gift money (दुकान की तरफ़ से promo) — code के साथ wallet में आएगा और असल पैसे जैसा खर्च होगा। यह दुकान का विज्ञापन खर्च (gift_money) है, कोई expiry नहीं। पर याद रखें: gift कभी cash/bank/PayU में वापस नहीं निकलेगा और दूसरे wallet को transfer नहीं होगा — सिर्फ़ इसी दुकान में खर्च होगा। Gift से खरीदा सामान लौटे तो gift gift बनकर वापस आएगा (§5)।
- हर जमा की system रसीद + बही entry बनती है — हिसाब हमेशा माँग सकते हो।
3. पैसा कैसे खर्च होता है
- Order का advance + बाक़ी payment — wallet से, code डालकर। खर्च में Gift पहले लगेगा, फिर असल पैसा।
- SMS ख़र्च (₹0.50 प्रति SMS) — सिर्फ़ आपकी माँग पर; हर SMS fee का GST bill मिलेगा।
- बिना आपके code/order के wallet से एक रुपया नहीं कटेगा।
4. GST (टैक्स)
- सामान (goods) के advance पर कोई GST नहीं लगता — क़ानून के हिसाब से goods के advance पर GST 15-11-2017 से बंद है। GST सिर्फ़ बिल (supply) के समय लगता है।
- SMS fee में 18% GST शामिल है — उसका bill मिलेगा।
- Advance वापसी पर कोई GST कटौती नहीं — क्योंकि लेते समय GST लगा ही नहीं था।
5. वापसी (Refund) — माँग कभी भी, bank/PayU जाँच के बाद
- बिना खर्च हुआ advance की request कभी भी file होगी — कोई lock-in नहीं, कोई तयशुदा जुर्माना नहीं, reference तुरंत मिलेगा।
- तीन रास्ते: wallet में तुरंत पूरा (order रद्द पर अपने-आप यही) — या दुकान पर cash तुरंत (free email-OTP रसीद के साथ) — या जाँच के बाद bank/PayU में 5–7 कामकाजी दिन में (7 दिन fee wait + statement verify + 10 दिन जाँच — पूरी शर्त /policy/returns §4 में)।
- पैसा वहीं वापस जहाँ से आया: PayU वाला पैसा PayU source पर ही, UPI/bank वाला bank पर ही, cash वाला cash/bank।
- PayU से आए पैसे की हर वापसी (cash/bank/PayU) पर gateway fee कटेगी — PayU यह fee वापस नहीं करता, इसलिए actual खर्च आप पर: 2.36% standard (UPI/cards/netbanking/wallets/BNPL), EMI/Amex/Diners/international पर 3.54% (statement actual)। PayU वाला पैसा पहले निकलेगा। हर कटौती रसीद पर अलग line में दिखेगी।
- ₹500 या ज़्यादा की वापसी bank/UPI से ही होगी — cash में नहीं (दुकान नियम; income-tax छत ₹10,000 है, हमारी ₹500)।
- धोखाधड़ी से बचाव के लिए कुछ वापसी 48 घंटे जाँच में रुक सकती है: ₹10,000+ राशि, 24 घंटे से नया order, या हफ़्ते में बार-बार वापसी। जाँच के बाद पैसा पूरा मिलेगा (fee नियम ऊपर वाला ही)।
- ₹50,000+ वापसी पर PAN देना होगा। ₹2,00,000+ cash दुकान लेगी ही नहीं (income-tax क़ानून) — बड़ी राशि bank/UPI से।
- ₹1,000 से छोटी वापसी: तीनों रास्ते खुले हैं, पर हमारी सलाह — wallet में लें: तुरंत, बिना fee, कभी भी खर्च करें (कोई expiry नहीं)। छोटी रक़म wallet में रखना आपको भी आसान, हिसाब भी साफ़।
- Wallet recall (पैसा वापस निकालना): login करके cash <₹500 कभी भी निकालो — सिर्फ़ non-PayU, non-gift balance से (PayU-topup और gift वाला हिस्सा पहले खर्च करो), email OTP + पाने वाले का नाम-रसीद के साथ, दुकान counter से तुरंत। Order का पैसा order page से (bank/PayU rules वही)। ₹500+ recall: दुकान से संपर्क करो — bank में भेजेंगे (grievance: नीचे §8)।
- Gift की वापसी gift बनकर: gift से खरीदा सामान रद्द/वापस हो तो gift वाला हिस्सा gift wallet में वापस आएगा — cash/bank/PayU में कभी नहीं। Refund माँग में gift हिस्सा गिना ही नहीं जाएगा।
- जानबूझकर घुमावदार लेनदेन (जमा-वापसी का खेल) दिखे तो दुकान topup/refund रोककर पैसा source पर वापस कर सकती है और authorities को report कर सकती है।
6. रसीद और सबूत
- हर जमा/खर्च/वापसी की system रसीद मिलेगी — रसीद ही आपका कानूनी सबूत है, सँभालकर रखें।
- Cash वापसी पर आपके email पर free OTP आएगा — OTP डालने पर ही पैसा निकलेगा, और OTP log रसीद से जुड़ा रहेगा।
- हिसाब-किताब कम से कम 8 साल सुरक्षित रखा जाएगा।
7. Wallet-to-wallet transfer — दोनों की हामी से
- सिर्फ़ fee-settled पैसा transfer होगा — PayU topup जिसका fee हिसाब (statement) बाक़ी है, वह transfer नहीं होगा; पहले खर्च कीजिए या fee कटने दीजिए। Gift money कभी transfer नहीं होगा — सिर्फ़ असल पैसा भेज सकते हो।
- One-way transfer कभी नहीं: भेजने वाला request + लिखित घोषणा देगा, पर पैसा तभी जाएगा जब पाने वाला login करके “मैं यह राशि लेना चाहता हूँ” टिक करके हामी देगा।
- Request 48 घंटे valid — पाने वाला मना कर सकता है, भेजने वाला वापस ले सकता है; 48 घंटे बाद अपने-आप खत्म।
- Transfer इसी closed loop के अंदर advance का हाथ-बदल है — कोई ब्याज नहीं, कोई extra fee नहीं; दोनों के wallet statement + दुकान की बही में entry बनेगी।
- जानबूझकर घुमावदार transfer (पैसा घुमाने का खेल) दिखे तो दुकान transfer रोककर authorities को report कर सकती है।
8. शिकायत (Grievance)
MUKUND JOSHI — 9412923471 — admin@jayanti-bhimtal.in। 48 घंटे में जवाब, 30 दिन में निपटारा।
← खरीदारी पर वापस रद्द/वापसी नीति
JAYANTI ENTERPRISES · BHOWALI-BHIMTAL ROAD, NEAR BIRLA INSTITUTE BHIMTAL, NEAR VIKAS BHAWAN CHAURAHA, MALLITAL, Nainital, Uttarakhand, 263136
GSTIN 05ADVPJ1094M1Z0 · FSSAI 12623007000011 · देखभाल: 9412923471 (8:30 to 20:00) · admin@jayanti-bhimtal.in
About · Delivery · रद्द/वापसी/रिफंड नीति · Wallet शर्तें · Terms · Privacy · Vyapar build: v252 · 05 Nov 2026